Table of Contents
Sovereign Gold Bond Scheme 28 दिसंबर 2020 से बेचा जाएगा
- आरबीआई ने घोषणा की है कि वह Sovereign Gold Bond Scheme (एसजीबी) की 2020-21 श्रृंखला की आठवीं कड़ी के तहत 28 दिसंबर से 1 जनवरी 2021 तक गोल्ड बेचा जाएगा। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने वालों को 5 जनवरी 2021 को ही यह गोल्ड बांड ऐलाट कर दिए जाएंगे।
- आरबीआई ने तारीखों का ऐलान करते हुए बताया है कि इसमें कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर गोल्ड खरीद सकता है।अगर आप ऑनलाइन पेमेंट करेंगे तो आपको सस्ते में सोना दिया जाएगा।
- अगर आप दिसंबर में यह सस्ता सोना नहीं खरीद पाते हैं तो आप जनवरी 2021 में फिर से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश का मौका भी पा सकते हैं। जानिए जनवरी की तरीख।

11 जनवरी से फिर बिकेगा सस्ता सोना
Sovereign Gold Bond Scheme (एसजीबी) के तहत 2020-21 श्रृंखला की आठवीं कड़ी में 11 जनवरी से 15 जनवरी 2021 के बीच भी सस्ता गोल्ड बेचा जाएगा। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने वालों को 19 जनवरी 2021 को गोल्ड बांड ऐलाट कर दिए जाएंगे। अब जानिए फरवरी 2021 में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड बिकने की तारीख।

फरवरी 2021 में भी बिकेगा Sovereign Gold Bond Scheme
आरबीआई फरवरी में भी Sovereign Gold Bond Scheme (एसजीबी) के तहत सस्ता सोना बेचेंगी। यह सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2020-21 श्रृंखला की आठवीं कड़ी के तहत 1 फरवरी से 5 फरवरी 2021 के बीच बेचा जाएगा। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने वालों को 9 फरवरी 2021 को गोल्ड बांड ऐलाट कर दिए जाएंगे।

अब जानिए मार्च 2021 में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड बिकने की तारीख
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को आरबीआई मार्च 2021 में भी बेचेगी। मार्च 2021 में सॉवरेन Gold Bond Scheme (एसजीबी) की 2020-21 श्रृंखला की आठवीं कड़ी के तहत 1 मार्च से 5 मार्च 2021 के बीच बेचा जाएगा। यह सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की वित्तीय वर्ष 2020-21 की अंतिम बिक्री होगी। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में इस दौरान जो लाग गोल्ड बांड लेंगे उनको 9 मार्च 2021 को यह ऐलाट कर दिए जाएंगे।
अगर Gold Bond Scheme की तारीख के बारे में आरबीआई सर्कुलर पढ़ना चाहते हैं, तो नीचे दिए लिंक को क्लिक कर सकते हैं।
https://www.rbi.org.in/scripts/NotificationUser.aspx?Mode=0&Id=11980

जानिए सस्ता क्यों मिलता है गोल्ड इस स्कीम में
अगर आप सॉवरेन स्वर्ण बॉन्ड योजना (एसजीबी) में निवेश कर गोल्ड खरीदते हैं, तो आपको भुगतान के 2 विकल्प मिलते हैं। इसमें से एक तरीका है ऑनलाइन पेमेंट का। इस तरीके से भुगतान करने पर प्रति ग्राम 50 रुपये यानी प्रति 10 ग्राम 500 रुपये गोल्ड ऐलाट किया जाता है। वहीं गोल्ड बांड पर हर साल 2.5 फीसदी ब्याज भी दिया जाता है।

जानिए कैसे खरीद सकते हैं Sovereign Gold Bond Scheme
सॉवरेन स्वर्ण बॉन्ड (एसजीबी) को ऑनलाइन तो खरीदा ही जा सकता है। वहीं इसकी बिक्री बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसएचसीआईएल), चुनिंदा डाकघरों और एनएसई व बीएसई स्टॉक एक्सचेंज के जरिए भी की जाती है।